फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाव्य श्रीरामायण कथा: इस बार पर्दे पर फुला नहीं स्लिम-फिट रावण, शरीर से ज्यादा विद्वता; काशी पहुंचे कलाकार

Sat, 12 Sep 2026 06:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

25 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट काशी पहुंची। फिल्म में ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ के अर्जुन और ‘1920’ फेम अभिनेता रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रजनीश ने कहा कि इस बार पर्दे पर दशानन फुला हुआ नहीं, बल्कि स्लिम-फिट अंदाज में दिखेगा। उसके शरीर से ज्यादा उसकी विद्वता, छल और माया ताकत थी। उन्होंने कहा कि पौराणिक फिल्मों की ऑडियंस बढ़ी है। काशी में फिल्म का टीजर भी दिखाया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला ऑफिसर में अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा और अभिनेता रजनीश दुग्गल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौराणिक फिल्मों के ऑडियंस बढ़ रही है, इसका एक टीजर हम यूपी और काशी में आकर देख चुके हैं। शिव के धाम में रामायण की बात करना सौभाग्य ही है। इस बार पर्दे पर आपको फुला हुआ नहीं स्लिम-फिट दशानन दिखेगा। दरसअल वह अपनी फिजिक के साथ अपनी बुद्धि और माया से मजबूत था। 

विज्ञापन


इस फिल्म में मैंने शरीर को स्लिम ही रखा। ज्यादा फोकस उसके संवाद और छल कपट पर किया। 25 सितंबर को रिलीज हो रही 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' फिल्म का प्रमोशन करने काशी आए बॉलीवुड अभिनेता रजनीश दुग्गल ने चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में बातचीत में ये बातें कहीं। 

2009 में पहली सुपरहिट फिल्म '1920' से अपनी शानदार शुरुआत कर इंस्पेक्टर अविनाश में अर्जुन सिंह राठौर की भूमिका से चौंका देने वाले रजनीश ने कहा कि रावण पापी था लेकिन बल-बुद्धि का स्वामी था। माता सीता का हरण किया लेकिन बिना कहीं हाथ लगाए। अपनी माया से ही उन्हें लंका तक ले गया। विवेक भी उसका तब मरा जब शूपर्णखा की नाक कटी।

रजनीश ने कहा कि उन्हें देखकर हर कोई कहता है कि इनको पॉजिटिव वाला रोल दो। निगेटिव रोल कम किए हैं लेकिन जब रावण मेरे पास आया तो इसको करना चाहा, क्योंकि राम और श्रीकृष्ण की भूमिका अदा कर चुका हूं। चाहता था कि शिव या रावण को ही जिया जाए। इस बार कुछ अलग सा हो गया है।

इंस्पेक्टर अविनाश का अर्जुन मरा या नहीं अगले साल पता चलेगा
इंस्पेक्टर अविनाश की अगली कड़ी जल्द ही आने वाली है। अहलावत के किरदार पॉजिटिव हैं या निगेटिव हैं इसका भी पता नहीं है। सीजन वहीं पर खत्म हो जाता है जब देवी के रोल में अभिमन्यु ने पेट में छुरा भोक दिया था। हालांकि इंस्पेक्टर अविनाश का सस्पेंस अगले साल सामने आ ही जाएगा।

अब तो नहीं सुनाई देती कि गंगा में गंदगी है
रजनीश ने कहा कि 2015 में डायरेक्ट इश्क फिल्म शूट करने बनारस आया और 2019 में मुश्किल फिल्म बनाई तो तब तक बनारस ऐसा नहीं था लेकिन अब अलग दिख रहा है। सड़कें और सफाई काफी बढ़ चुकी है। गंगा की गंदगी की बात अब नहीं सुनने को मिलती। पीएम मोदी और सीएम योगी को इसका श्रेय जाता है क्योंकि मंदिर और आध्यात्म को बढ़ावा देने के साथ ही विकास और सफाई का अभियान भी चलाया। इंदौर और भोपाल की तरह से बनारस को भी साफ-सफाई में गिना जा रहा है। भारत के सभी धार्मिक शहरों में ये अभियान चल रहा है।

शिव भक्त ही कर सकता है उनकी शक्तियों का इस्तेमाल
भगवान राम की भूमिका में देव शर्मा ने कहा कि 2017-18 में जंक्शन वाराणसी काशी में ही शूट की थी। तब बाबा विश्वनाथ के कई बार दर्शन किया लेकिन इस बार अलग सा महसूस हुआ। कई एलबम शूट कर चुका हूं। बाबा विश्वनाथ से डिमांड करने की हमारी हिमाकत नहीं है। भगवान राम भी शिव से यही चाहते थे कि उनका युद्ध सफल हो और माता सीता को वापस ला पाए।

देव ने कहा कि राम और शिव के बीच का संबंध भी गजब का है। स्वयंवर में किसी से धनुष नहीं उठता तो राम जी तोड़ देते हैं। शिव भक्त ही शिव की शक्तियों का सही इस्तेमाल कर सकता है। राम इंसान और महादेव पूरे ब्रह्मांड के रचयिता है।
विज्ञापन

जहां गए सीता-राम उन रियल लोकेशन पर शूट हुई फिल्म
सीता की भूमिका निभा रहीं अंजलि अरोड़ा ने कहा कि चित्रकूट, बस्तर, मुंबई, भिलाई सहित रामायण के कई वास्तविक लोकेशन पर शूट किया। टीजर में पीछे दिख रहा एशिया का सबसे बड़ा झरना जहां पर भगवान राम और सीता भी पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान रोज 200 सीढि़यां चढ़ते-उतरते थे। काफी धूप में शूट किया। हम लोग शुद्ध वेजेटेरियन हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें