बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए इस बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम से प्रवेश परीक्षा होगी। यूजी में प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया तो पूरी हो चुकी है, लेकिन पीजी में अभी 11 दिन बचे हैं। 19 जून तक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 20 से 22 जून तक का समय गड़बड़ी सुधारने के लिए मिलेगा।
पीजी की प्रवेश परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी दोपहर में 3 से 5 बजे तक होगी। किसी भी तरह की समस्या के लिए एनटीए की ओर से हेल्पलाइन नंबर 011 40759000 जारी किया गया है।