फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामला: 108 घंटे बाद समाप्त हुआ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन, आदि विश्वेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण को चलाएंगे देशव्यापी अभियान

Wed, 08 Jun 2022 10:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी

सार

श्री विद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आदि विश्वेश्वर के चरण पादुका की प्रतीक पूजा करने के बाद अनशन समाप्त करने की घोषणा की। शंकराचार्य ने पत्र में आदेश दिया है कि वह आदि विश्वेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी अभियान चलाएं और जो भी सार्थक प्रयास हों वे करें, जिससे वह स्थान समस्त सनातनियों के गौरव का केंद्र बने।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 108 घंटे बाद बुधवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। द्वारका शारदा एवं ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और कांची मठ के महाराज का पत्र मिलने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह निर्णय लिया है। अब वह गुरु की आज्ञानुसार आदि विश्वेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को श्री विद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आदि विश्वेश्वर के चरण पादुका की प्रतीक पूजा करने के बाद अनशन समाप्त करने की घोषणा की। शंकराचार्य ने पत्र में आदेश दिया है कि वह आदि विश्वेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी अभियान चलाएं और जो भी सार्थक प्रयास हों वे करें, जिससे वह स्थान समस्त सनातनियों के गौरव का केंद्र बने।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पत्र में कहा है कि स्वास्थ्य कारणों से उनका अभी वाराणसी आना संभव नहीं है। वे चाहते हैं कि श्रीविद्यामठ में आदि विश्वेश्वर की प्रतीक पूजा उसी प्रकार शुरू की जाए, जैसे कॉरिडोर के निर्माण के वक्त तोड़े गए अनेकों शिवलिंग की पूजा प्रतीक रूप में मठ में निरंतर हो रही है।
विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चार जून को ज्ञानवापी परिसर में पूजन की घोषणा की थी। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें मठ से निकलने नहीं दिया। इसके बाद वह मठ में अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठ गए थे। सोमवार को अयोध्या से आए संत जीयर स्वामी ने भी अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें