फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक के धक्के से भर-भराकर गिरा चंद्रघंटा मंदिर का प्रवेश द्वार, भक्तों में रोष; चालक हिरासत में

Mon, 08 Dec 2025 01:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के चाैका थाने के बगल में मां चंद्रघंटा का प्रवेश द्वार गिरते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक के चालक को पकड़कर पुलिस को साैंप दिया। ट्रक के मालिक ने प्रवेश द्वार को बनवाने की बात कही है।
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से गिरा मां चंद्रघंटा मंदिर का प्रवेश द्वार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime News: चौक थाना क्षेत्र स्थित चंद्रघंटा गली में सोमवार को भोर में पांच बजे माता चंद्रघंटा मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। धक्के से पूरा प्रवेश द्वार भर-भराकर धराशायी हो गया। यह द्वार स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनाया गया था।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, साड़ी लेकर आए ट्रक को बैक करते समय ड्राइवर की लापरवाही के चलते वाहन सीधे प्रवेश द्वार से टकरा गया। तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत घटना की सूचना चौक थाने को दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


ट्रक स्थानीय साड़ी व्यापारी पटेल कोरियर सर्विस के यहां माल पहुंचाने आया था। ड्राइवर मोहित गोंड निवासी चोलापुर को थाने में लाया गया। ट्रक का मालिक पुनीत धवन है। थाने में ट्रक के मालिक ने लिखित तहरीर में बोला कि प्रवेश द्वार को स्वयं के खर्चे पर बना कर ठीक कर दूंगा।

विज्ञापन

चालक को लिया गया हिरासत में

मंदिर पुजारी सूरज गोस्वामी ने बताया कि मैं रात में मां चंद्रघंटा की शयन आरती करने के बाद घर चला गया था। भोर में आया तो देखा कि प्रवेश द्वार गिरा हुआ है। इसको जल्द ही पुनः निर्मित करा दिया जाए, तो भक्तों की नाराजगी दूर हो जाएगी।

इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद और विधायक नीलकंठ तिवारी को भी दी गई है। स्थानीय लोगों ने राहत जताई कि घटना देर रात हुई, अन्यथा यहां से सुबह-सुबह बड़ी संख्या में भक्त बाबा विश्वनाथ और माता चंद्रघंटा के दर्शन के लिए गुजरते हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें