फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1057 विकलांगों के नाम दर्ज

Tue, 19 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उपकरण पाने से वंचित विकलांगों के लिए सोमवार को आठों ब्लॉकों और नगर निगम स्थित शहीद उद्यान पार्क में शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

इसमें 1057 विकलांगों का पंजीकरण किया गया। इन विकलांगों को उपकरण देने के लिए अलग-अलग तारीख बता दी गई है। अगले माह 23 फरवरी से तीन मार्च के बीच इन विकलांगों को जरूरत के अनुसार उपकरण दिए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जनसशक्तिकरण विभाग के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि विकलांगों ने जहां पंजीयन कराया है, उन्हें वहीं उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 इसके लिए एलिम्को के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल डीरेका में जगह का अभाव होने के कारण इन्हें अगले माह उपकरण दिए जाएंगे।
काशी विद्यापीठ, हरहुआ, चोलापुर, चिरईगांव, सेवापुरी, पिंडरा, आराजीलाइन, बड़ागांव संवाददाताओं के अनुसार ब्लॉक मुख्यालयों के अलावा नगर निगम स्थित शहीद उद्यान पार्क में विकलांगों के पंजीकरण के लिए शिविर लगाया गया।
 शिविर सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा। ठंड के बावजूद विकलांगों का उत्साह कम नहीं था। दूसरे जिलों के भी विकलांग पंजीयन कराने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

 कुछ विकलांग डीरेका कार्यक्रम स्थल के पास पंजीकरण कराने पहुंचे थे। बाद में जब पता चला तो वापस अपने-अपने ब्लॉकों में गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें