फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम नाकाम, नागरिकों ने संभाली कमान

Mon, 18 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बजरडीहा के जक्खा के आजाद नगर में रविवार को बहते सीवर के विरोध में नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए नागरिक सड़क पर उतरकर नगर निगम और जलकल के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

चेताया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम सभी व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
वहीं नगर निगम और जलकल का चक्कर काटने के बाद थक चुके कोल्हुआ विनायका के नागरिकों ने रविवार को सफाई के लिए खुद पहल की। लोगों ने चंदे जुटाकर जेटिंग मशीन मंगाकर इलाके की सीवेज-नाली की सफाई कराई।
जक्खा के नागरिकों का आरोप है कि 1994 में डूडा की ओर से कंक्रीट की सड़क बनाई गई। इसी में सीवेज की पाइप लाइन भी नीचे बिछाई गई थी।
पाइप लाइन सही ढंग से नहीं बिछाए जाने के कारण अब गंदा पानी ठीक से नहीं निकल पाता। मैनहोल के रास्ते पानी सड़क और घरों में घुसता है।
इसी रास्ते पर दो मस्जिद है। साथ ही कब्रिस्तान के लिए भी यही रास्ता जाता है। सीवेज की बदबू से स्थानीय लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। साथ ही गंभीर बीमारी की आशंका लोगों को बनी रहती है।
विज्ञापन

 बच्चे इसी रास्ते से गिरते पड़ते स्कूल पहुंचते हैँ। जनप्रतिनिधियों से इसकी कई बार शिकायत की गई पर समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
विरोध-प्रदर्शन में मो. स्वालेह अंसारी, मो. मोबिन, इम्तियाज खान, अब्दुल अव्वल अंसारी, अकील अजहर, नासिर अंसारी, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर निगम और जलकल की नाकामी के चलते कोल्हुआ विनायका केनागरिकों ने खुद सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली है।
रविवार को सीवेज, नाली जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों ने अभिजीत आचार्य केनेतृत्व में आपस में चंदा एकत्रित कर मशीन मंगाई और जाम सीवेज नाली को साफ कराया।
आचार्य का कहना था कि महीनों से नाली जाम है। सीवेज घरों के सामने बह रहा है। इसकी शिकायत नगर निगम और जलकल से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर चंदा जुटाने केबाद जेटिंग मशीन मंगाकर जाम नाली को साफ कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें