आजमगढ़। राज्य वि्द्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने बुधवार को मुख्य अभियंता कार्यालय प्रांगण में दो दिवसीय विद्युत सुधार गोष्ठी आयोजित की। इसमें सभी ने एक स्वर से निजीकरण का विरोध किया। बेहतर विद्युत उपभोक्ता सेवा देने का संकल्प लिया।
संगठन के केंद्रीय उपमहासचिव शशि कपूर ने कहा कि निजीकरण से किसान, कर्मचारियों और छात्रों का भविष्य अंधकार में ढकेला जा रहा है। एक सामाजिक असंतुलन उत्पन्न करने का प्रयास किया जा है। शत्रुघ्न यादव ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने के मंशा से कार्य कर रहा है, विभाग के बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं कर रहा है। देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि निजीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए केंद्र को जिस स्तर तक लड़ाई लड़नी होगी लड़ा लड़ा जाएगा। प्रबंधन को चेताया कि जल्द निजीकरण की प्रक्रिया पर खत्म किया जाए। इस मौके पर इंजीनियर शिवानंद सिंह, अवधेश यादव, हेमंत यादव, गिरीश सिंह, रमाकांत यादव, धीरज पटेल, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।