फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा: फोन पर बातचीत के बाद लगाई छलांग, तलाश जारी; दो युवकों की होती रही चर्चा

Thu, 27 Aug 2026 08:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में एक इंजीनियरिंग की छात्रा जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में कूद गई। उसकी तलाश अभी जारी है। युवती का पीछा करते हुए दो युवक भी पुल पर पहुंचे थे। छात्रा के नदी में कूदने के बाद दोनों युवक मौके से चले गए।
विज्ञापन
जयप्रभा सेतु पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयप्रभा सेतु से बृहस्पतिवार दोपहर कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 25 वर्षीय छात्रा ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी की तेज धारा में बहने के बाद वह गहरे पानी में लापता हो गई। सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती बिहार की ओर से जयप्रभा सेतु के पाया नंबर दो के पास पहुंची थी। वह किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान अचानक वह रेलिंग पर चढ़ गई और सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी में गिरते ही वह तेज बहाव में बहने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती बहते हुए करीब एक किलोमीटर दूर धनी छपरा गांव के सामने तक पहुंच गई थी।

बताया गया कि नदी के तेज बहाव के बीच छात्रा ने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन धारा इतनी तेज थी कि कोई उसके पास नहीं पहुंच सका। कुछ ही देर बाद वह गहरे पानी में समा गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक भी छात्रा के पीछे-पीछे सेतु तक पहुंचे थे। दोनों युवकों ने छात्रा को नदी में कूदते देखा और इसके बाद वहां से चले गए। हालांकि, उनके बारे में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

घटना के कुछ देर बाद उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर एक महिला बदहवास हालत में पहुंची। मांझी पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दोकटी थाना क्षेत्र के सेवक राय के टोला निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह की पत्नी रेखा देवी के रूप में बताई। रेखा देवी ने बताया कि नदी में कूदने वाली युवती उनकी 25 वर्षीय बेटी सौम्या सिंह है।

परिजनों के अनुसार, सौम्या ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के बदरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी में खोजबीन शुरू कराई। देर तक तलाश जारी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का पता नहीं चल सका था। पुलिस घटना के कारणों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें