Varanasi News : रोजगार परिवर्तन अधिकारी की नियुक्ति वाराणसी में है। आरोप है कि हमलावरों ने रास्ते में उनकी कार रोक मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस मामले में प्रयागराज के नवाबगंज में मामला दर्ज किया गया है।
भतीजे को शहर छोड़ने जा रहे कार सवार रोजगार परिवर्तन अधिकारी पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पिटाई से वह घायल हो गए। आरोपियों ने उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मनीष कुमार यादव निवासी निकदिलपुर, अतरसुइया वाराणसी में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय प्रवर्तन अधिकारी पद पर कार्यरत हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार शाम वह अपने भतीजे अमन यादव को कार से शहर छोड़ने जा रहे थे।
वह गांव से 100 मीटर दूर पर पहुंचे तो दो लोगों ने रोक लिया। कार खड़ी कर जैसे वह बाहर निकले तो हमलावरों ने मनीष पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। आरोपियों ने उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। सड़क पर घटना को देखकर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी। घायल को सीएचसी कौड़िहार भेजा गया। कोतवाल नवाबगंज अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित ने तहरीर दी गई है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों में एक कानपुर में सिपाही है।