फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी, बोले-तय होगी जवाबदेही

Mon, 08 Feb 2021 12:40 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लापरवाही के चलते बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी रोहित की मौत पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दुख जताते हुए लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है। ऊर्जा मंत्री ने ट्विटर से जानकारी दी कि इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी। 

विज्ञापन


ट्विटर के जरिए ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की घोर लापरवाही पर पावर कारपोरेशन के चेयरमैन से भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो इसके प्रति जवाबदेही तय करने को कहा है। उन्होंने संविदाकर्मी को सुरक्षा उपकरण पहनाए बिना क्यों काम पर लगाया? इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट तलब की है।

शनिवार को मरम्मत के दौरान करंट लगने से बिजली के खंभे पर संविदा कर्मचारी रोहित की मौत हो गई थी। घटना के बाद सवाल उठने लगा कि जब शट डाउन करके काम कराया जा रहा था तो आखिर करंट कहां से आया। इस मामले में बिजली विभाग ने जांच कमेटी बैठा दी है जिसने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एमडी की उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने निरीक्षण कर लिया बयान
ऊर्जा मंत्री की नाराजगी देख पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. सरोज कुमार ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। निदेशक (तकनीकी) पीपी सिंह की अगुवाई में मामले की जांच शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन

रविवार की सुबह 11 बजे जांच कमेटी सबसे पहले सिगरा स्थित घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की। यहां से वह नगर निगम पावर हाउस पहुंचे। बिजली और संविदा कर्मचारियों से पूछताछ की। घटना के समय जो कर्मचारी वहां मौजूद था, उसका बयान दर्ज किया।

आउटसोर्सिंग करने वाली कंपनी पर एफआईआर
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारी की आउटसोर्सिंग करने वाली कंपनी प्राइम वन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। एक्शन की तहरीर पर कंपनी के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप है। साथ ही कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार जेई और एसडीओ पर भी कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें