दोस्त से मिलने जा रहे युवक को रास्ते में कुछ लोगों ने घेर लिया और मारपीट की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बड़ागांव क्षेत्र के दीनापुर गांव निवासी विशाल सिंह ने थाना बड़ागांव में तहरीर देकर कुछ युवकों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित विशाल सिंह के अनुसार, जब वह अपने मित्र प्रिंस चौबे से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में चत्तुरपुर तिराहे के पास सुधीर यादव, अनिश यादव और उनके कुछ साथियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान गाली-गलौज भी की गई। इस दौरान रिशु और संतोष ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बड़ागाँव पुलिस सुधीर यादव,अनीश यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2),352,351 (2) में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।