फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, कांस्टेबल भी जख्मी

Wed, 29 Sep 2021 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना इलाके के सीहीपुर में बुधवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई है, जबकि एक सिपाही भी जख्मी हो गया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी निवासी आशीष श्रीवास्तव सानू कई मामलों में वांछित था। थानाध्यक्ष लाइनबाजार के मुताबिक एक दिन पहले उसने यूपी सिंह कॉलोनी से एक महिला की सोने की चेन छीन लिया था। इधर गश्त पर निकली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाला आशीष श्रीवास्तव बाइक से अपने घर जा रहा है। 

उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस निकल पड़ी। लेकिन सीहीपुर में आशीष, पुलिस को देख कर फायरिंग कर दिया, जो कांस्टेबल विनोद कुमार को हाथ में छूती हुई निकल गई। वह पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आशीष के पैर में लगी और वह वहीं घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपी बदमाश पर लूट सहित कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें