बीएचयू कर्मचारी इन दिनों परेशानी में हैं। आरोप है कि को-ऑपरेटिव के ब्याज में बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके विरोध में पत्रक देकर मांग रखी है कि फैसला वापस लिया जाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीएचयू में को-ऑपरेटिव में ब्याज दर बढ़ने से परेशान कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय वेतन भोगी सहकारी समिति के अध्यक्ष से मिलकर एक पत्र सौंपा। ब्याज दर बढ़ने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने जो पत्र अध्यक्ष को दिया है, उसमें बताया है कि पहले 8 प्रतिशत ब्याज लिया जाता था, लेकिन अब यह 9.50 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे कर्मचारी चिंतित हैं। संतोष कुमार, अमित कुमार, मोहन लाल, हनुमान राम, शंकर राम ने अध्यक्ष से 15 दिन में ब्याज कम करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर 15 दिन में कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं लिया गया तो कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।