औसानगंज इलाके में होली के दिन गोली मार कर हुई थी युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जाल बिछाकर इसे पकड़ा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जैतपुरा थाना क्षेत्र में होली की रात हुई दिलजीत उर्फ रंगोली की हत्या के मामले में जैतपुरा पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपी पप्पू लाल को गिरफ्तार कर लिया। नक्खीघाट स्थित नवनिर्मित अंडरपास से हुई गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उसके पास से वह पिस्टल भी मिली जिससे वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते 14 मार्च 2025 को औ सान गंज निवासी दिलजीत को घर के पास अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। 15 मार्च को जैतपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार पप्पू लाल (उम्र करीब 50 वर्ष) निवासी मढ़िया, पड़ाव (चंदौली) आरोपी का पिता है।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद असली आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पप्पू लाल ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को छुपा दिया था, ताकी उसका बेटा बच सके। इधर, मामले की जांच में लगी पुलिस टीम ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जैतपुरा बृजेश मिश्रा ने बताया कि पप्पू के खिलाफ हत्या और अवैध हथियार रखने का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।