लापरवाही पर फिर उठे सवाल
वहीं, लापरवाही ने एक बार फिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। बिना ग्लब्स-मास्क के वैक्सीन लेकर पहुंचने पर लारपवाही सामने आई है। 5 जनवरी को भी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा था, जहां पर 25-25 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में एक कर्मचारी साइकिल से वैक्सीन बॉक्स को लेकर अस्पताल पहुंचा था। सीएमओ को जब इसकी जानकारी हुई तो अस्पताल प्रशासन से इसके बारे में जवाब मांगा।
पहले दिखाएंगे वीडियो तब लगाएंगे टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए एक वीडियो भी तैयार कराया है, इसमें टीके को लगाए जाने और उसके पहले व दूसरे डोज के बारे में जानकारी देने के साथ ही टीकाकरण के प्रभाव के बारे में भी बताया गया है। लाभार्थी को पहले इसका वीडियो भी दिखाया जाएगा।
यह भी जानना जरूरी
-कोविन पोर्टल पर दर्ज सूची का टीकाकरण केंद्र पर मिलान किया जाएगा।
-केंद्र पर पहुंचने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम टीकाकरण की जानकारी देगी।
- काउंसलिंग के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
-टीका लगवाने वालों को एक फार्म दिया जाएगा जिस पर डॉक्टर, कंट्रोल रूम का नंबर रहेगा।
-टीका लगने के बाद सतर्कता सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।