फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आभूषण बनाने के नाम पर 58 लाख का सोना लेकर भागा कर्मचारी, मैनेजर ने दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बनारस स्वर्ण कला केंद्र शोरूम का कर्मचारी 58 लाख का सोना और आभूषण लेकर भाग गया। मामले में शोरूम के मैनेजर ने चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में चेतगंज थाना क्षेत्र के बनारस स्वर्ण कला केंद्र का कर्मचारी शरद कुमार 58 लाख रुपये का शुद्ध सोना और आभूषण लेकर भाग निकला है। पीड़ित मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


बनारस स्वर्ण कला केंद्र के मानव संसाधन पद पर कार्यरत स्वप्निल श्रीवास्तव ने चेतगंज पुलिस को बताया कि कंपनी की एक शाखा लहुराबीर में है। इस शाखा में काशीपुरा निवासी शरद कुमार आभूषण बनाने और मरम्मत का काम करता था। कंपनी के सभी ऑर्डर और मरम्मत का काम शरद को ही सौंपा जाता था। 

10 जुलाई को कर्मचारी शरद कुमार को आभूषण बनाने के लिए 35 ग्राम शुद्ध सोना दिया गया था। साथ ही उसे मरम्मत के लिए 368.500 ग्राम आभूषण भी दिए गए थे। काम का दबाव होने का बहाना बनाकर अगले दिन सारा सामान लौटाने का वादा किया था। 11 जुलाई को सुबह 11 बजे जब शरद से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। 
विज्ञापन


शंका होने पर उसके घर पहुंचे तो मालूम चला कि शरद 10 जुलाई के बाद से अपने घर भी नहीं लौटा है। शरद कुमार ने जालसाजी और धोखाधड़ी की। शुद्ध सोने की कीमत 5,25,000 रुपये और मरम्मत के आभूषणों की कीमत 53,61,675 रुपये है। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी कर्मचारी की तलाश में पुलिस की एक टीम जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें