फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के कुलपति की ई-मेल आईडी हैक, जब तक लगी भनक हो चुकी थी बड़ी गड़बड़ी  

Wed, 26 Aug 2020 11:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह के ई-मेल आईडी को हैकरों ने निशाना बना दिया। कुलपति को जब तक इसकी जानकारी होती, तब तक हैकरों ने कई मैसेज इधर-उधर भेज दिए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह का मेल आईडी हैक हो गया। कुलपति ने जब आवश्यक कार्य से अपना मेल चेक करना शुरू किया तो वह आश्चर्य में पड़ गए। उनको अपनी मेल आईडी से संदिग्ध गतिविधियों की आशंका हुई।

उन्हें आभास हो गया कि उनकी मेल आईडी किसी ने हैक कर ली है। उन्होंने चीफ प्राक्टर को इसकी सूचना देकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। चीफ प्राक्टर ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें