छत्तीसगढ़ चरचरी रेंज के वन दरोगा शंखलाल ने बताया कि बुधवार को हाथियों के झुंड को किसी प्रकार से सेंचुरी एरिया में भेजा गया है। सभी हाथी पिंगला सोनहट के रास्ते सेंचुरी एरिया में पहुंच गए हैं। इधर बभनी रेंज के वन दरोगा ठेगूराम ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का कोई पता नहीं लगा है।
छत्तीसगढ़ के वनकर्मियों से वार्ता भी की गई। वनकर्मियों ने बताया कि हाथियों का झुंड सेंचुरी एरिया में पहुंच चुका है। ग्रामीणों को अभी भी हाथियों का डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी फिर गांव में न आ जाएं। वनकर्मियों का कहना है कि हाथियों के जाने के बाद भी टीम निगरानी में लगी हुई है।