Varanasi News : नाराज अधिवक्ताओं ने कहा कि फूलपुर थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। कहा कि ऐसे में जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर दोषियों के गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
वाराणसी के फूलपुर के नगवा उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की पिटाई के विरोध में बिजलीकर्मियों ने सोमवार को सिगरा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विद्युत मजदूर संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि 24 नवंबर को नगवा उपकेंद्र पर कुछ लोगों ने एसएसओ संतोष कुमार सिंह की पिटाई कर दी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। फूलपुर थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
कहा कि ऐसे में जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर दोषियों के गिरफ्तारी की जानी चाहिए। इस दौरान राहुल कुमार,संदीप कुमार, संजय कुमार सिंह, विजय नारायण हिटलर, प्रशान्त सिंह गौतम आदि लोग मौजूद रहे।