हरहुआ के एक निजी विद्यालय में सोमवार को उप्र प्रधानाचार्य परिषद की ओर से मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर दयालु ने कहा कि कहा कि प्रधानाचार्य बहुत कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। उनका जीवन संघर्षों का जीवन है, संसाधनों की कमी के बावजूद आज बेहतर कार्य कर रहे हैं।
राज्यमंत्री ने परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि आप एक टीम बना लीजिए और आपकी समस्याओं को लेकर हम आपके साथ मुख्यमंत्री के पास चलेंगे और उन्हें इस बारे में बताएंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि हमारे प्रधानाचार्य कम संसाधन में समाज के कमजोर वर्गों से आने वाले छात्रों को अच्छी शिक्षा देने का प्रबंध करते हैं।
बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा में आवश्यक है शिक्षार्थी के अंदर दया, करुणा, की भावना विकसित हो। कार्यक्रम में पिछले सालों में सेवानिवृत्त 50 प्रधानाचार्यों का सम्मान किया गया। मंच पर प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक देव की शर्मा, डॉ. बीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार राय, डॉ चारू चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।