परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सही दवा इलाज नहीं कर रहे थे। रविवार की देर रात करीब 1.30 बजे शिवकुमार की मौत हो गई थी। उनको देखने के लिए उनके पास जा रहे थे। अस्पताल में उपस्थित गार्ड ने पीड़ित परिवार को जाने से रोकने लगा। गार्ड व परिजनों में कहासुनी हुई।
देखते ही देखते गार्ड और अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्टाफ अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। इस घटना में पवन मद्धेशिया व भरत मद्धेशिया को गंभीर चोटें आई। सूचना पाकर अस्पताल के डॉक्टर भी अपने जूनियर के साथ पहुंचे और प्राणघातक शस्त्र से उन्हें फिर दोबारा पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
इनकी भी सुनें
अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई थी। मृतक के रिश्तेदारों ने चिकित्सक पर लापरवाही करने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - शशिमौलि पांडेय, कोतवाल आजमगढ़।