फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गांवों में 12 से 15 घंटे ही मिल रही बिजली, शहर में ट्रिपिंग की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कड़ी धूप और गर्मी से लोग बेहाल है। राहत पाने के लिए लोग घरों में कूलर पंखें और एसी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में अनचाही बिजली कटौती लोगों के लिए आफत बनी हुई है। बिजली निगम की ओर से पर्याप्त बिजली आपूर्ति के दावे हो रहे हैं। जबकि गांवों में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। शहर में आपूर्ति तो ठीक है लेकिन ट्रिपिंग की समस्या अधिक है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक भार होने से बिजली ट्रिप की समस्या बढ़ती जा रही है। लो वोल्टेज के साथ आपूर्ति बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कतें ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है। गांवों में 18 घंटों में से 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। जबकि शहर में भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली काट दी जा रही है। निगम की ओर से ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने के साथ ही जर्जर तारों को बदलने और कुछ उपकेंद्रों की भी क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।
विद्युत निगम के चेयरमैन की ओर से सभी व्यवस्थाएं व तैयारियां पूरी करने के लिए पिछले वर्ष ही निर्देश दिए थे। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। कुल 682 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होनी थी। अब तक 239 ट्रांसफार्मरों की ही क्षमता बढ़ पाई है। अब तक 35 फीसदी ही काम हो सका है। पूरा काम होने में अभी तीन महीने से अधिक का समय लगेगा।
विज्ञापन

महाराजगंज में 12 घंटे की आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र भटपुरा महराजगंज में राजाबाजार, महराजगंज, बाबूगंज, सराय पड़री व भटौली फीडर की सप्लाई होती है। गर्मी के मौसम में ट्रिपिंग व कटौती से लोग परेशान हैं। महज 10 से 12 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
रोजाना हो रही पांच से छह घंटे की कटौती
मीरगंज। जंघई और गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र पर एक सप्ताह से पांच से छह घंटे की कटौती रोजाना हो रही है। इसके कारण लोगों को दोपहर में बिजली नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सुबह 11 से शाम पांच तक कटौती
गौराबादशाहपुर क्षेत्र में बिजली कटौती का हाल बुरा है। सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रहती है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बिजली की समस्या निजात दिलाने की मांग की है।
नेवढि़या में दोपहर 12 से शाम छह बजे तक कटौती
रामनगर। नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई वाले गांवों में दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक कटौती रहती है। यहां दोपहर में चल रही तेज हवा से बिजली कटौती की जा रही है। देर तक बिजली कटौती से लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ा।
शेडयूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है। तेज हवा से कई जगहों पर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं को देखते हुए दोपहर में कुछ देर के लिए कटौती की जा रही है। इसके अलावा जहां फाल्ट समस्या आती है वहां तत्काल ठीक करवा दिया जाता है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें