फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुसुवाही में नौ घंटे गुल रही बिजली, पांच हजार लोग परेशान; सिस्टम पर ओवरलोड

Sun, 28 Apr 2024 09:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सुसुवाही इलाके में निगम ने पिछले दिनों 250 केवी क्षमता के ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़वाकर 400 केवी किया था, लेकिन यह भी कम पड़ने लगा है। रात करीब 11 बजे ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आ गया। 
विज्ञापन
ओवरलोड की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सुसुवाही में बीती रात 11 बजे रात गुल हुई बिजली सुबह आठ बजे आई। इन्वर्टर जवाब दे गए। इससे लोगों को सुबह पीने के पानी और मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। तकरीबन पांच हजार की आबादी गर्मी में बिना बिजली के रही। 

विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली सिस्टम पर ओवरलोड की समस्या भारी पड़ने लगी है।

इसके बाद बिजली गुल हो गई। जेई ने मौके पर जाकर देखा, लेकिन फॉल्ट पकड़ में नहीं आया। लिहाजा रात भर लोगों को झेलना पड़ा। सुबह आठ बजे फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई। नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधिशासी अभियंता एसके सनौरिया ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी हुई थी। उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें