फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निजीकरण के विरोध में कल प्रदेश भर में विरोध दर्ज कराएंगे बिजली कर्मचारी, प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Tue, 25 Nov 2025 09:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: निजीकरण के विरोध में कल प्रदेश भर में बिजली कर्मचारी विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं 30 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बैठक में अगले आंदोलन पर फैसला होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्रों पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। सरकार से निजीकरण का प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने एक स्वर में 27 नवंबर को प्रदेश भर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में भागीदारी का संकल्प लिया।

विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 27 नवंबर को भिखारीपुर के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन में सहभागिता के लिए जनसंपर्क किया। मीडिया सचिव अंकुर पांडेय, ओपी वर्मा ने कहा कि निजीकरण के विरोध में आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक निर्णय को निरस्त नहीं किया जाता। 

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय को निरस्त कराने के लिए 30 नवंबर को लखनऊ में बैठक होगी। विद्युत नियामक आयोग द्वारा स्वीकृत आकड़ों के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का डिस्ट्रीब्यूशन लॉस 16.23 प्रतिशत आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें