बौलिया चौराहे के पास दोपहर में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी शहर की पांच हजार स्ट्रीट लाइटों का ऑटो कट सिस्टम फेल हो गया है। इसके चलते ये लाइटें दिन में भी जल रहीं हैं। इसे लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं हैं। शहर में ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें नगर निगम की ओर से लगवाई गई हैं। इनकी संख्या 65 हजार है।
लहरतारा से चौकाघाट की कई लाइटें जल रही हैं। सुबह फ्लाईओवर पर लाइट जलती मिल जाएंगी। कैंट स्टेशन के सामने से अंधरापुल तक लाइटें जल रही हैं। भिखारीपुर से बीएचयू रोड पर कई जगहों पर लाइटें जलती मिलीं। यही हाल रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग का है। पांडेयपुर-हुकुलगंज मार्ग भी व्यस्ततम है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां भी लाइटें जल रही हैं। पांडेयपुर से लेकर रिंग रोड तक लालपुर के आगे इस सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी जल रही हैं।
मंडुवाडीह चौराहे से महमूरगंज का क्षेत्र शहर का सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। यहां भी स्ट्रीट लाइटें जल रहीं हैं। इनके अलावा आशापुर-पंचक्रोशी, महावीर मंदिर से पांडेयपुर, पहडिय़ा-बेनीपुर, सिगरा-लंका, लहुराबीर-नई सड़क, रवींद्रपुरी-लंका सहित करीब 50 से अधिक सड़कों पर लाइटें जल रहीं हैं।