फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर: सेना का 20 साल बाद बदलेगा ग्राउंड, 400 के बजाय 600 मीटर होगा दायरा; दौड़ में सिर्फ इनका होगा प्रवेश

Wed, 21 May 2025 05:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थी अपने-अपने स्तर से मेहनत और तैयारी कर रहे हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए इस बार 58 हजार लोगों ने आवेदन किया है। इसको लेकर वाराणसी में ग्राउंड का विस्तार होने जा रहा है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agniveer News: अग्निवीर में शामिल होने के लिए युवाओं में इस बार उत्साह देखने को मिल रहा है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में होगी। इस बार 58 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन


दौड़ से पहले सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी ग्राउंड का विस्तार करने जा रहा है। यह विस्तार 20 साल के बाद किया जा रहा है। अभी ग्राउंड 400 मीटर का है इसे बढ़ाकर 600 मीटर किए जाने की योजना है।

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, 600 मीटर के ग्राउंड में एक बार में 100 अभ्यर्थियों को दौड़ा जाएगा। एक दिन में लगभग एक हजार लोग दौड़ लगाएंगे। लगभग 12 हजार अभ्यार्थियों के दौड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बार 58 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


ग्राउंड में केवल उन्हीं लोगों के प्रवेश की अनुमति रहेगी, जो लिखित परीक्षा में पास करके दौड़ में प्रवेश करेंगे। ग्राउंड में ही उनकी जांच भी की जाएंगे, जिससे किसी दूसरे के साथ पर कोई प्रवेश न कर सके। बाकी लोग ग्राउंड और सेना भर्ती कार्यालय के बाहर रहेंगे, प्रवेश की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन

वहीं इससे पहले अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 5.30 मिनट या 5.45 में पूरी करनी होती थी। जो अभ्यर्थी इन समय सीमाओं को पूरा नहीं कर पाता था, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता था। 5.30 मिनट में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य ड्यूटी के लिए माना जाता था, जबकि 5.45 मिनट में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अन्य पदों के लिए योग्य माना जाता था। 

अब से दो नई श्रेणियां शुरू की गई हैं। 6 मिनट और 6.15 मिनट 5.30 मिनट से 6.15 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चुना जाएगा। भर्ती की दौड़ दो श्रेणियों में कराई जा रही है।

समय को बचाने के लिए ग्राउंड का विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही सफाई कराकर ग्राउंड में जोड़ लिया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यार्थियों से जन्म प्रमाणपत्र पहले से बनवा कर रखने के लिए कहां है। रैली से पहले प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें