फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट बिजली से 97 किमी का सफर

Tue, 20 Jan 2015 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने ऐसी कार बनाई की है, जो एक यूनिट बिजली के खर्च पर 10 किलोमीटर की रफ्तार से 96.96 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस कार की अधिकतम रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 12 बोल्ट की बैटरी लगाई गई है, जिसे चार्ज होने में ढाई घंटे का समय लगेगा। छात्रों ने इसे खास तौर से फिलिपींस की राजधानी मनीला में होने वाली कार मैराथन के लिहाज से तैयार किया है। इस कार का नाम उन्होंने ‘अल्टर्नो’ रखा है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के बीटेक तृतीय वर्ष के सात छात्रों की टीम ने डेढ़ साल में अपने आविष्कार को अंजाम तक पहुंचाया है। टीम लीडर अंकित वर्मा और छात्र कनिष्क मिश्रा ने बताया कि 70 हजार रुपये की लागत से तैयार यह इलेक्ट्रिक कार तीन

पहियों पर दौड़ेगी। इसमें आगे दो और पीछे एक पहिया है। इसकी बनावट एयरो डायनमिक है। 285 सेंटीमीटर लंबी, 100 सेंटीमीटर चौड़ी और 80 सेंटीमीटर ऊंचाई वाली इस कार का वजन करीब 80 किलोग्राम है। इसमें कोई सस्पेंशन सिस्टम नहीं है। कार में एल्युमिनियम चेसीस लगाई गई है। इन छात्रों का दावा है कि यह कार एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 1851.8 किमी का सफर तय करेगी। बताया कि भविष्य में उनकी हाइड्रोजन कार बनाने की योजना है।
विज्ञापन

26 फरवरी से एक मार्च के बीच मनीला में आयोजित शेल

ईको-मैराथन एशिया में दुनिया भर के शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों से छात्राें को आमंत्रित किया गया है। इस मैराथन में आईआईटी बीएचयू पहली बार हिस्सा ले रहा है। आईआईटी मुंबई भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। बुधवार को इस कार को दिल्ली भेजा जाएगा और फिर वहां से यह मनीला ले जाई जाएगी। छात्रों की टीम 22 फरवरी को यहां से रवाना होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने कहा कि छात्रों का यह प्रयास बेहद प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें