फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बीएचयू कैंपस से कैंट स्टेशन तक चलेगी इलेक्ट्रिक बस, विद्यार्थियों, शिक्षकों समेत लोगों को होगी सहूलियत

Fri, 12 Jun 2026 11:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू कैंपस से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर से वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। बस सेवा का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हुआ। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को रेलवे स्टेशन तक आने-जाने में सहूलियत होगी। नई व्यवस्था के तहत इस रूट पर आठ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई यह पहल कैंपस से रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को पर्यावरण-अनुकूल, किफायती और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बृहस्पतिवार सुबह पहली इलेक्ट्रिक बस विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र पहुंची, जहां से सेवा का शुभारंभ किया गया।

बसों का संचालन दो मार्गों पर होगा। पहला मार्ग बीएचयू कैंपस से बीएलडब्ल्यू होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन तक और दूसरा मार्ग बीएचयू कैंपस से सिगरा होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन तक रहेगा। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर यात्रा का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय और वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दूरी के अनुसार 20 से 25 रुपये तक का किराया तय किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें