फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: बनारस में बिरादरी के वोटों का बिखराव रोकने में जुटे चुनावी रणनीतिकार, आठों विधानसभा क्षेत्रों की तस्वीर कल होगी साफ

Sun, 20 Feb 2022 12:09 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के आठों विधानसभा क्षेत्र में इसबार जातिगत लड़ाई दिख रही है। जाति के वोटरों को सहेजने के लिए प्रमुख पार्टियों ने अपने रणनीतिकारों को लगा दिया है ताकि वोटों के बिखराव को रोका जा सके।
विज्ञापन
वाराणसी में सात मार्च को मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद सामने आई तस्वीर को लेकर चुनावी रणनीतिकारों की चिंता बढ़ी है। वाराणसी के आठों विधानसभा क्षेत्रों की तस्वीर 21 फरवरी को नाम वापस कराने के बाद ही साफ होगी।

विज्ञापन


तमाम प्रयास के बाद भी आठों विधानसभा क्षेत्र में जातिगत लड़ाई दिख रही है। जाति के वोटरों को सहेजने के लिए प्रमुख पार्टियों ने अपने रणनीतिकारों को लगा दिया गया है ताकि वोटों के बिखराव को रोका जा सके।

प्रत्याशियों के नाम वापसी पर जोर
इसके तहत रणनीतिकार पहले समझा बुझाकर नाम वापस कराएंगे। यदि वे नहीं मानेंगे तो दूसरी रणनीति के तहत काम किया जाएगा। इस काम में भरोसेमंद रणनीतिकारों को लगाया है ताकि नाम वापसी वाले दिन अधिक से अधिक जाति के प्रत्याशियों का नाम वापस कराके वोटों का समीकरण अपने पक्ष में किया जा सके।
विज्ञापन

पढ़ेंः मतदान से पहले दो बार बनारस आ सकते हैं पीएम मोदी, यहीं से पूर्वांचल में ताकत झोकेंगी भाजपा

पिंडरा सीट पर भूमिहार बिरादरी में जंग

चुनावी रणनीतिकारों के अनुसार पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में भूमिहार बिरादरी के कई लोग चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार सुरक्षित सीट अजगरा विधानसभा क्षेत्र में कई एससी चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में राजभर और मौर्य बिरादरी के लोग लड़ रहे हैं।

कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोचक लड़ाई

कैंट विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण के अलावा पिछड़ा वर्ग के लोग चुनाव लड़ रहे है। ऐसी स्थिति मेें बिरादरी के वोटों के बंटने का खतरा है। इसी खतरे को खत्म करने के लिए रणनीतिकारों ने नामांकन करने वालों से संपर्क शुरू कर दिया है। कोशिश है कि नाम वापस कराके चुनावी समीकरण दुरुस्त किया जा सके।
पढ़ेंः महाशिवरात्रि से नई व्यवस्था: काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह तक नहीं जाएगी पूजन सामग्री, हर भक्त को मिलेगा प्रसाद
विज्ञापन

रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से पटेल और अन्य बिरादरी के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से बनिया और मुस्लिम चुनाव लड़ रहे हैं। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण व अन्य जाति के लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें