फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, मैदान में स्नातक के लिए 24 और शिक्षक के लिए 10 प्रत्याशी; कल मतदान

Thu, 22 Oct 2026 05:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए आज पहड़िया मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 24 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों सीटों के लिए कल सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री कृषि उत्पादन मंडी समिति पहड़िया मंडी से सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होंगी। मतदान शुक्रवार की सुबह 8 से 4 बजे तक होगा। चुनाव मैदान में स्नातक के लिए 24 और शिक्षक के लिए 10 प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


चुनाव कार्यालय के अनुसार स्नातक चुनाव के लिए वाराणसी जनपद में कुल 66,952 मतदाता (41,451 पुरुष और 25,501 महिला) पंजीकृत हैं, जिनके लिए 81 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसी प्रकार शिक्षक एमएलसी के लिए 7,888 मतदाता (5,159 पुरुष और 2,729 महिला) हैं। 

इनके लिए 21 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। चुनाव में अधिकतर प्रत्याशियों का पूरा परिवार लगा है। किसी का बेटा तो किसी बेटी, किसी की पत्नी तो किसी मां प्रचार प्रसार कर रही हैं। ज्यादातर जनप्रतिनिधि स्नातक के वोटर हैं लेकिन शिक्षक न होने के कारण शिक्षक एमएलसी के वोटर नहीं हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

एमएलसी चुनाव में स्नातक का सफेद और शिक्षक का गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। मतपपत्र पर हिंदी वर्णानुक्रम के अनुसार नाम होगा। पहले मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी, फिर रजिस्ट्रीकृत दल इसके बाद अन्य प्रत्याशियों के नाम होंगे। इस आधार पर स्नातक एमएलसी के मतपत्र पर सबसे ऊपर एक नंबर पर सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह का नाम होगा। इसी प्रकार शिक्षक एमएलसी के मतपत्र पर सबसे ऊपर एक नंबर भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र का नाम होगा। इसके बाद दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव का नाम होगा।

जिला स्नातक मतदान केंद्र शिक्षक मतदान केंद्र

वाराणसी - 21 - 21
भदोही - 7 - 5
चंदौली - 10 - 10
गाजीपुर -  19 - 17
बलिया - 20 - 20
जौनपुर - 22 - 22
मिर्जापुर - 18 - 14
सोनभद्र - 16 - 13
कुल - 133 - 122

बीते पांच बार के स्नातक एमएलसी
  • 1996: डॉ. राजेश कुमार मिश्र (कांग्रेस, बीएचयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष, वाराणसी के सांसद, ब्राह्मण | एमए, पीएचडी)
  • 2002: डॉ. राजेश कुमार मिश्र (कांग्रेस)
  • 2004 (उप-चुनाव): केदारनाथ सिंह (भारतीय जनता पार्टी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष बीएचयू, क्षत्रिय, स्नातक, एलएलबी)
  • 2008: केदारनाथ सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
  • 2014: केदारनाथ सिंह (भारतीय जनता पार्टी)
  • 2020: आशुतोष सिन्हा (समाजवादी पार्टी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पीजी कालेज, कायस्थ, एलएलबी)

बीते पांच बार के शिक्षक एमएलसी
  • 1996 राजेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट, क्षत्रिय, एमए, पीएचडी|)
  • 2002 डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट, ब्राह्मण, एमए, पीएचडी)
  • 2008 चेत नारायण सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (निर्दलीय यूपी कालेज अध्यापक, क्षत्रिय, एमएड, एमए, बीएड )
  • 2014 चेत नारायण सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (निर्दलीय)
  • 2020 लाल बिहारी यादव समाजवादी पार्टी (सपा, आजमगढ़ में इनका विद्यालय, यादव, एमए, एलएलबी, बीएड)

स्नातक एमएलसी के सफेद मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम का क्रम
  • आशुतोष सिन्हा (सपा)
  • केदारनाथ सिंह (भाजपा)
  • राजकुमार दुबे
  • अरविंद कुमार दास
  • अरविंद सिंह पटेल
  • आशीष कुमार तिवारी
  • ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह
  • कृष्ण चंद्र किशन यादव
  • चंद्रप्रकाश गुप्त
  • चंद्रजीत सिंह यादव
  • तुषार गोस्वामी
  • दिनेश चंद्र राय
  • देव कुमार राजू
  • धनंजय कुमार उपाध्याय
  • पारस सिंह यादव
  • पंकज कुमार सिंह उर्फ डब्लू राय
  • प्रीति सिंह
  • डा बेनी माधव मिश्र
  • मनोज कुमार वर्मा
  • राकेश कुमार श्रीवास्तव
  • रंजीत कुमार राजा
  • वहीदुल्लाह खान
  • सुनील कुमार यादव
  • सुशील कुमार सिंह

शिक्षक एमएलसी के गुलाबी मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम का क्रम
  • डा प्रमोद कुमार मिश्र (भाजपा)
  • लाल बिहारी यादव (सपा)
  • अवधेश सिंह
  • ऋतिका दुबे
  • चेत नारायण सिंह
  • डा जितेंद्र कुमार सिंह पटेल
  • धर्मेंद्र कुमार यादव
  • डॉ फरीद अंसारी
  • सुधांशु शेखर त्रिपाठी
  • संजय राय प्रियदर्शी

आयोग की ओर से वोट डालने के लिए दिए 10 विकल्प
आयोग की ओर से मतदाताओं को वोटर कार्ड के अलावा 10 विकल्प दिए हैं। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, काम करने वाले स्थल का पहचान पत्र, सांसद, विधायक, पार्षदों को जारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं से जारी पहचान पत्र, विश्वविद्यालय से जारी पहचान पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड के जरिए वोट डाल सकेंगे।

चुनाव आयोग की ओर से वाराणसी खंड स्नातक, शिक्षक निर्वाचन के लिए दो प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। वाराणसी खंड शिक्षक चुनाव के प्रेक्षक प्रांजल यादव सर्किट हाउस के कमरा नंबर 1 में रुके हैं। इनका कंट्रोल रूम का नंबर 0542-2990081 है। इनका मोबाइल नंबर 9214408164 है। इसी प्रकार वाराणसी खंड स्नातक चुनाव के प्रेक्षक जीएस प्रियदर्शी सर्किट हाउस के कमरा नंबर 6 में रुके हैं। इनका कंट्रोल रूम का नंबर 0542-2990081 है। इनका मोबाइल नंबर 9214413010 है।

सावधानी
  • मतदान के लिए केवल बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही प्रयोग करें (जो मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा)। किसी अन्य पेन, पेंसिल या बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग न करें।
  • जिस उम्मीदवार को पहली वरीयता देनी है, उसके नाम के सामने वाले कॉलम में एक लिखें।
  • अन्य उम्मीदवारों के लिए क्रमानुसार 2, 3, 4 आदि वरीयता अंकों में ही दर्ज करें (शब्दों या रोमन अंकों में नहीं)।
  • मतपत्र पर हस्ताक्षर, इनिशियल, अंगूठा निशान या कोई अन्य शब्द न लिखें।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष
  • सुरक्षा प्रबंध: चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं और सभी मतदान स्थलों पर डिजिटल/वीडियोग्राफी कैमरे लगाए गए हैं।
  • कंट्रोल रूम: किसी भी सहायता या सूचना के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कार्यालय में कंट्रोल रूम/कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नंबर 0542-2508550 और 0542-2504170 हैं।
  • मतगणना: मतदान संपन्न होने के बाद स्ट्रिंग रूम में सील्ड मतपेटी जमा की जाएगी और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर पहड़िया, में होगी। मंडी में मतगणना के लिए 14-14 और रिटर्निंग अफसर का टेबल लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें