फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस क्लब में सात सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित बनारस क्लब का चुनाव इस बार नहीं होगा। चुनाव के लिए कुल 11 पदों पर नामांकन हुआ था। बृहस्पतिवार को चार नाम वापसी के बाद सात लोग डायरेक्टर पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

ये सातों डायरेक्टर अपने में से एक सचिव चुनेंगे। इसके लिए 27 दिसंबर को सुबह दस बजे एजीएम की बैठक बनारस क्लब में बुलाई गई है। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में वर्तमान सचिव उदय राजगड़िया, डा. संजय राय, गौतम टंडन, राकेश बजाज, गौरव दास, रितेश टिबरेवाल, राजीव सिंह सेंगर हैं। नाम वापस लेने वालों में जयदीप सिंह, दीपक माहेश्वरी, तन्मय जैन, देव प्रमोद अग्रवाल शामिल हैं।
इस बार दीपक मधोक, डॉ. एनपी सिंह, राकेश वशिष्ठ ने अलग से पैनल नहीं उतारा है। माना जा रहा है कि इस बार भी वर्तमान सचिव को दूसरी पारी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। एडीएम सिटी गुलाब चंद के अनुसार चार नाम वापसी के बाद सात लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वे एजीएम की बैठक में अपना सचिव चुनेंगे। बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल और डीएम कौशल राज शर्मा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें