पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि पेंशनर्स की फाइल दो हफ्ते से ज्यादा लंबित न रहे। साथ ही उन्होंने मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों और अन्य कल्याणकारी प्रकरणों के संबंध में भी निर्देश दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार शाम यातायात पुलिसलाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। 80 साल की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और 100 साल के राम नारायण को विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन
आयुक्त ने पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस स्तर पर पेंशनर्स से संबंधित कोई भी फाइल दो सप्ताह से अधिक लंबित न रहे।
मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों और अन्य कल्याणकारी प्रकरणों के संबंध में भी निर्देश दिए। पुलिस पेंशनर्स कार्यालय में एक कंप्यूटर और एक ऑपरेटर नियुक्त करने का आदेश दिया। यह ऑनलाइन मेडिकल बिल और अन्य प्रपत्रों को भरने में सुविधा प्रदान करेगा।
डाक के आदान-प्रदान और अन्य कार्यों के लिए एक होमगार्ड नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह ने पहल की सराहना की। साथ ही युवा पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को उनसे सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी की ओर से उनका आभार भी जताया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत भट्नागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जंगबहादुर यादव रहे।