बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म न. एक पर खड़ी उधना - बनारस एक्सप्रेस ट्रेन के पावर इंजन के ऊपर चढ़ा एक व्यक्ति हाई टेंशन तार की चपेट में आ कर धू धू कर जलने लगा और इंजन के नीचे आ गिरा। यह दृश्य देख प्लेटफार्म पर मौजूद लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे उधना-बनारस ट्रेन बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। तभी 60 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति इंजन के ऊपर की तरफ चढ़ गया। इंजन पर चढ़ते ही वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। टार की चपेट में आने से बुरी तरह जल गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे गंभीर अवस्था मे रेलवे हॉस्पिटल भेजा।