फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और अनुशासन का सशक्त माध्यम है एक भारत श्रेष्ठ भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा विभिन्न राज्यों की परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह बातें शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीएलडब्ल्यू में हुए दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ राष्ट्रीय एकता पर्व 2026 के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय बीएचयू, केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी, केंद्रीय विद्यालय डीडीयू नगर, केंद्रीय विद्यालय चोपन और केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर से 230 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर समूह नृत्य, स्किट (नाट्य प्रस्तुति), थियेटर, समूह गान और वाद्य संगीत (इंस्ट्रूमेंटल) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि क्लस्टर स्तर पर चयनित प्रतिभागी अब केंद्रीय विद्यालय संगठन की क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थी जोनल स्तर पर और वहां से चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। संचालन और समन्वय में ईबीएसबी संयोजक राकेश कुमार द्विवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर एलबी महतो, मधुरेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार, हरिशंकर, लोकेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें