फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आठवीं के बच्चों को चढ़ रहा प्यार का खुमार, जीने मरने की खा रहे कसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की काउंसलिंग में सामने आ रहे मामले, काउंसलर समझाने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। जिस उम्र में बच्चों को किताबों से प्यार होना चाहिए, उस उम्र में बच्चे प्यार के चक्कर में जीने मरने की कसम खा रहे हैं। स्कूलों में काउंसलर की काउंसलिंग में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। आठवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों से बात करने पर भी इस बात की जानकारी मिली। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में भी अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। जहां काउंसलिंग में उन्हें समझाया जा रहा है कि अभी इन सब से दूर रहना चाहिए, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में वह अपने माता-पिता से भी दूरी बना रहे हैं।
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि 13 से 19 साल के बच्चे की भी काउंसलिंग की गई, जिसमें ये मामले सामने आए हैं। बताया कि 35 प्रतिशत बच्चों में ये मामले देखने को मिल रहे हैं। सीबीएसई स्कूल इसमें आगे हैं। जिन स्कूलों में लड़के और लड़कियां साथ बैठकर पढ़ाई करते हैं, वहां इसकी संख्या ज्यादा है। बताया कि 15 फरवरी से सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से होगी। स्कूलों में काउंसलिंग शुरू की गई है, साथ ही केंद्र पर भी लोग फोन कर अपने सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

दोस्त के लिए ले रहे गणित
कई बच्चों की काउंसलिंग में सामने आया कि दोस्त ने गणित विषय ले लिया है। साथ बैठने के लिए उसने भी गणित ले लिया। दोनों आठवीं कक्षा से एक साथ रहते थे, अलग न होना पड़े इसलिए ऐसा किया। अब गणित में परेशानी हो रही है। ऐसे में वह काउंसलिंग के लिए काउंसलर के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्यार में मिला धोखा घर से बना रहे दूरी
प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि कई मामले तो ऐसे भी सामने आ रहे हैं। जिसमें रिलेशनशिप खत्म होने का जिम्मेदार बच्चे अपने घरवालों को बताकर उनसे दूरी बना ले रहे हैं। ऐसे बच्चों को उनके माता पिता काउंसलिंग के लिए लेकर आते हैं। जहां उनकी समस्या दूर की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें