फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से दिनदहाड़े दरिंदगी

Sun, 17 May 2015 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर नहर में नहाने गई आठ वर्षीय दलित छात्रा से दरिंदगी की गई। खून से लथपथ मासूम को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसके अंदरूनी हिस्से में गहरे जख्म हैं। देर रात तक उसे चढ़ाने के लिए ब्लड की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। इस बीच, हालत और बिगड़ने पर मंडलीय अस्पताल से मासूम को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीडि़त मासूम की मां की मौत पांच वर्ष पूर्व हो गई थी। पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। मां की मौत के बाद ननिहाल में रहकर वह कक्षा दो में पढ़ती है। पंद्रह दिन पूर्व ही वह ननिहाल से यहां अपने घर आई थी। शनिवार की दोपहर वह परिवार के कुछ बच्चों के साथ गांव केे समीप एक नहर में नहाने गई। इसी दौरान वहशी दरिंदे ने उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। साथ नहाने गए बच्चे भागते हुए घर आए और परिवारीजनों को वाकये की जानकारी दी। परिवारीजन जब नहर के पास पहुंचे तो खून से लथपथ छात्रा बदहवास पड़ी थी।

कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिवारीजन उसे चोलापुर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पहले इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से हालत बिगड़ने पर देर शाम मासूम को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा लाया गया। यहां इलाज के बावजूद रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। देर रात हालत और बिगड़ने पर छात्रा को बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें