फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिना पंजीकरण चल रहे आठ अस्पताल सील, मरीजों को भेजा गया सरकारी अस्पताल

Thu, 25 Sep 2025 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना पंजीकरण चल रहे आठ अस्पताल सील किए गए। मरीजों को सरकारी अस्पताल में भेजा गया। 
विज्ञापन
अस्पताल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बिना पंजीकरण चलने वाले अस्पतालों, नर्सिंग होम की खबर अमर उजाला में 5 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। विभागीय स्तर पर अस्पतालों की अलग से सूची तैयार करवाकर कार्रवाई शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को बड़ागांव, रोहनिया इलाके में बिना पंजीकरण चलने वाले आठ अस्पतालों को सील कर दिया गया। पुलिस के साथ स्वास्थ्य टीम की टीम ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


जिले में शहर से गांव, गली, मोहल्ले में 1500 अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक हैं। सीएमओ कार्यालय में 830 का ही पंजीकरण है। मानक का भी कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। कहीं दो शटर में क्लीनिक चल रहे हैं तो कहीं घर को ही अस्पताल बना दिया गया है। बुधवार को बड़ागांव इलाके में पीएचसी बड़ागांव प्रभारी डॉ. शेर मोहम्मद के निर्देशन में चार क्लीनिक बंद करवाई गई। सभी का पंजीकरण नहीं था। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सूखे पेड़ के संपर्क में बिजली का तार आने से लगी आग, 15 मिनट में दमकल कर्मियों ने पाया काबू
विज्ञापन


डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि सीएमओ कार्यालय की ओर से सभी क्लीनिक, अस्पताल का नवीनीकरण मानक पूरा न होने की वजह से नहीं हो सका। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के रोहनिया इलाके में भी सीएचसी मिसिरपुर के अधीक्षक डॉ. रामबली सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और बिना पंजीकरण के चलने वाले अस्पताल, क्लीनिक को बंद करवाया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा अस्पताल का संचालन मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

भर्ती मरीजों को एंबुलेंस से भिजवाया गया दूसरे अस्पताल

बुधवार को सील किए गए अस्पतालों में जब टीम पहुंची तो कुछ जगह गर्भवती महिलाएं भर्ती थीं तो कुछ जगहों पर नवजात को भर्ती कर जैसे-तैसे इलाज किया जा रहा था। टीम ने पहले से भर्ती मरीजों को एंबुलेंस से दूसरे सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती करवाया गया।

इन अस्पतालों को सील किया
  • डोलडम मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल अवलेशपुर
  • वान्या हॉस्पिटल चितईपुर
  • पूजा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अखरी
  • सर्वोदय हॉस्पिटल अखरी बाईपास
  • आर्यन फ्रैक्चर क्लीनिक, बाबतपुर
  • हेरिटेज एजुकेशनल एंड इंवायरमेंटल वेलफेयर, बाबतपुर एयरपोर्ट
  • पूनम हॉस्पिटल, बसनी
  • न्यू शांति हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर, सिसवां बाबतपुर

क्या बोले अधिकारी
जिले में जो भी अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम चल रहे हैं, सभी को पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवानी होती है। संबंधित पोर्टल पर आवेदन के बाद सीएमओ कार्यालय की ओर से टीम भौतिक सत्यापन करती है। जिन अस्पतालों, क्लीनिक को सील कराया गया, यह मानक पर खरे नहीं उतर सके थे। आने वाले दिनों में और भी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें