फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकज से आकर छिपेे आठ और चिह्नित, दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस से 22 मार्च को आए थे घर 

Sat, 04 Apr 2020 06:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुदृीन के तब्लीगी मरकज में शामिल होकर आजमगढ़ जिले में रह रहे और आठ जमातियों की सूची एसटीएफ लखनऊ की ओर से पुलिस को सौंपी गई तो सभी के होश उड़ गए। शनिवार को मुबारकपुर, सरायमीर, बिलरियागंज, निजामाबाद और गंभीरपुर थाने की पुलिस इनके घर पहुंची। सभी को पकड़कर क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ की तरफ से सौंपी गई सूची में आठ लोगों के नाम और पते हैं। एसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों ने मरकज में भाग लिया और वहां से 22 मार्च को कैफियात एक्सप्रेस से घर चले आए। तभी से ये लोग अपने घरों में रह रहे हैं। इस दौरान लोगों से घुल मिल रहे हैं। एसटीएफ की सूची मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस इनकी तलाश करते हुए घर पहुंची। इन लोगों को क्वारंटीन करा दिया है। इनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। सीओ सदर मो. अकमल ने कहा की सभी आठ लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है। अन्य की पहचान करने का क्रम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें