उत्तर प्रदेश(Uttar pradesh) के चंदौली(chandauli) जिले से अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पर एक कमरे में तीन लड़कियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी लड़कियों को मुक्त करा के अपने साथ थाने ले गई है।
अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों को गुरुवार को शिकायत मिली कि जादू दिखाने वाले एक व्यक्ति ने सात-आठ किशोरियों को अमोघपुर गांव निवासी रोशन के मकान में जबरन कैद कर रखा है। इस सूचना पर संस्था के सदस्य और चाइल्ड लाइन के सदस्य वहां पहुंच गए।
वहीं, करीब दो माह पहले नौगढ़ से लापता हुई एक किशोरी के परिवार वाले भी पहुंच गए। किशोरी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि जादूगर उनसे मारपीट करने के बाद फरार हो गया है। इस बीच मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों की सूचना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां तीन किशोरियां और एक महिला मिली।
किशोरियां नौगढ़ इलाके की तो संचालिका नोएडा की रहने वाली बताई गई। सभी थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ और लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद किशोरियों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि किशोरियों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। यहां से किशोरियों को उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा। अभी मामले की जांच की जा रही है।