राष्ट्रीय कुश्ती में खेलेंगी काशी की आठ बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक स्कूली कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर काशी की 8 बेटियां राष्ट्रीय मुकाबले में प्रतिभाग करेंगी। गोरखपुर में आयोजित प्रादेशिक स्कूली प्रतियोगिता में टीम ने कुल 18 पदक जीतकर 370 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
टीम मैनेजर रोशन कन्नौजिया ने बताया कि बालिका वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 8 ने स्वर्ण, 4 ने रजत और 6 ने कांस्य पदक जीते। इस अवसर पर अशोक यादव, विशाल यादव, रामसेवक यादव, रामश्रय यादव आदि मौजूद रहे।