विद्यापीठ के समीप स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करते लोग ।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में काशी विद्यापीठ, लाट सरैया, नदेसर, धरहरा के अलावा अन्य मस्जिदों पर सुबह तय समय से पहले ही नमाजियों का रेला पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था जहां चाकचौबंद रही तो वह प्रमुख मस्जिदों में नमाज को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई।
इससे पहले बकरीद की खरीदारी के लिए देर रात तक दालमंज, नई सड़क समेत अन्य बाजार गुलजार रहे। सेवईयों के साथ, तिरंगा फेनी, डबल फेनी व लाल फेनी की बिक्री सबसे अधिक रही। इसके साथ ही खजूर, ड्राइफ्रूट, चॉकलेट की भी बिक्री हुई।
वाराणसी में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुफ्ती ए शहर अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा है कि कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कुर्बानी के पर्व को शांतिपूर्व परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की है।
शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी सैय्यद फरमान हैदर ने कहा कि घर के अंदर ही कुर्बानी करें। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि जिन इलाकों में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। वहां कांपैक्टर और छोटे डस्टबिन रखे गए हैं। इसमें अपशिष्ट पदार्थों को करसड़ा ले जाया जाएगा। करसड़ा में अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए गड्ढा खोदवाया गया है