फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्ताद की ईद: बिस्मिल्लाह खां को मुबारकबाद देने पहुंचते थे आम-ओ-खास, मोहब्बत के साथ खिलाते थे सेवइयां

Thu, 11 Apr 2024 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ईद के अवसर पर मोहब्बत के साथ मेहमानों को सेवइयां खिलाते थे। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां से लोगों के मिलने का सिलसिला तीन दिन तक चलता था। 
विज्ञापन
बिस्मिल्लाह खां - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहनाई के बादशाह और भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के घर ईद का अलग नजारा होता था। उस्ताद के पैतृक आवास हड़हा सराय पर आम से खास तक ईद की मुबारकबाद देने पहुंचते थे। वह सभी को मोहब्बत के साथ मिलकर सेवइयां खिलाते थे। उनके घर तीन दिनों तक लोगों से मिलने-जुलने का सिलसिला चलता था।

विज्ञापन


उस्ताद की बेटी जरीना बेगम ने बताया कि अब्बा सादगी से ईद मनाते थे। सुबह दरगाहे फातमान में ईद की नमाज पढ़ते थे। फिर रास्तेभर मजलूमों व यतीमों में पैसा, कपड़ा बांटते हुए चलते थे। फिर घर पर लोगों को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता था। तब कमिश्नर, जिलाधिकारी, मंत्री, विधायक और सांसद भी दावत पर मिलने आते थे।

लखनवी कबाब था पसंद
जरीना ने बताया कि ईद पर अब्बा करीब 10 तरह के व्यंजन बनवाते थे। शामी कबाब के अलावा लखनवी टुंडा कबाब भी काफी पसंद था। सेवई, हलवा, खिचड़ा, चपाती, चावल, मीट आदि बनवाते थे। कहते थे, जो आए उसे खिलाना। कोई दरवाजे से भूखा नहीं जाए, नहीं अल्लाह माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन


परेशान इंसान को पहचान लेते थे
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते थे। जरीना ने बताया कि राह चलते परेशान इंसान पहचान लेते थे। उसे बुलाकर उसकी परेशानी दूर करते। मगर कोशिश करते थे कि कोई इस बात को जान न पाये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें