फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार का सत्य और धर्म के सामने अंत निश्चित: अजय राय

विज्ञापन
वाराणसी में शुक्रवार को तुलसी घाट की कृष्ण लीला में नाग नथैया प्रसंग के मंचन देखने पहुंचे कांग्
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नागनथैया लीला में भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीला का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत पंडित विश्वंभरनाथ मिश्र से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। अजय राय ने कहा कि नागनथैया लीला हमें भगवान श्रीकृष्ण के माध्यम से यह संदेश देती है कि अहंकार चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, सत्य और धर्म के सामने उसका अंत निश्चित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग के घमंड को चूर करना बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस प्रकार के ऐतिहासिक आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक मान्यताओं, सांस्कृतिक जड़ों और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। काशी की पहचान ही आध्यात्मिक चेतना और ऐसी सदियों पुरानी परंपराओं से है। इस गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। हमलोग की मूल आस्था की विरासत है और इसे सहेजे रखना निर्वहन करना हम सब की नैतिक और सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ओमप्रकाश ओझा, मनीष मोरोलिया, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, लालजी यादव, आनंद पांडेय, विनीत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें