फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सावन में काशी के मंदिर में स्वच्छता का प्रयास; प्रमुख शिवालयों पर 24 घंटे तैनात होंगे सफाईकर्मी

Wed, 02 Jul 2025 12:36 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सावन में शिवालयों को लेकर तैयारी कर ली गई है। प्रमुख मंदिरों में 24 घंटे सफाईकर्मी तैयार होंगे। इसके लिए शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी और सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्रमुख शिवालयों पर 24 घंटे सफाई कर्मचारी तैनात होंगे। नगर निगम की ओर से उनकी शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रमुख रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारेश्वर मंदिर, तिलभांडेश्वर मंदिर, कालभैरव आदि स्थानों पर सीवर और नाले की समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे सीवरकर्मी शिफ्टवार तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


इन इलाकों में सावन भर मांस की दुकानें नहीं खुलेंगी। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि शिव मंदिर जाने वाले मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा। शिव मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य को निस्तारित किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले मंदिरोंं के आसपास बैरिकेडिंग होगी। गंगा घाटों पर भी चाक चौबंद व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें