फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में अजय राय-राहुल गांधी का पुतला फूंका, डीएम की कार रोक कर नारेबाजी; कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

Tue, 26 May 2026 11:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय राय और राहुल गांधी का पुतला फूंका। नाराज कार्यकर्ताओं ने डीएम की गाड़ी रोककर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
डीएम की कार रोक कर प्रदर्शन किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी से नाराज भाजपा नेता और कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंका। 

विज्ञापन




साथ ही डीएम की कार रोक कर नारेबाजी की और अजय राय की गिरफ्तारी की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय राय के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। हर मामले की जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी से माफी मांगने, अजय राय शर्म करो, कांग्रेस पार्टी का अभिमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे भी लगाए। हर-हर महादेव का जयघोष किया। 

जताई नाराजगी

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की तरफ से की गई टिप्पणी से देशवासी दुखी हैं। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस नेता जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

प्रधानमंत्री काशी के सांसद भी हैं। उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता लगातार राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ रहे हैं। अजय राय की टिप्पणी राजनीतिक हताशा का परिणाम है। लगातार चुनाव हार रहे हैं फिर राजनीतिक सोच नहीं बदल रही है।

काशी की जनता प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों और उनकी लोकप्रियता को भलीभांति जानती है। इस मौके पर अखिलेंद्र सिंह सन्नी, कुसुम सिंह पटेल, नम्रता चौरसिया, शालिनी यादव, रजत जायसवाल, अमन सोनकर, अजय गुप्ता, योगेश सिंह पिंकू, शोभनाथ मौर्य, राजेश राजभर, मनोज सोनकर, रवि खरवार, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

अजय राय की निकाली गई प्रतीकात्मक शवयात्रा : मालिया घाट पर वार्ड नंबर 23 के पार्षद राम सिंह कल्लू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सभी ने एकजुट होकर अजय राय के बयान की कड़ी निंदा की। इस दाैरान अभय सिंह, राकेश सिंह, आशुतोष पांडेय, विनोद पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजय राय का पुतला दहन करते भाजपा के लोग। - फोटो : संवाद
कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम-सीएम और शिक्षामंत्री की तस्वीरों में आग लगाई
वाराणसी। नीट का पेपर लीक होने और महोबा में अनुसूचित जाति की बिटिया के खिलाफ अपराध मामले में कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीरों को आग के हवाले कर दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर नितिन सिंह को सौंपा। 

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से राहुल गांधी और अजय राय के पुतला दहन पर नाराजगी भी जताई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि वह मामले का संज्ञान लें और प्रदेश सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दें। 

यह केवल महोबा की एक बेटी के न्याय की नहीं बल्कि प्रदेश की प्रत्येक बेटी की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर फसाहत हुसैन, नेता पार्षद दल गुलशन अंसारी, सतनाम सिंह, गिरीश पांडेय, अशोक सिंह, वकील अंसारी, राजीव गौतम, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, सरिता पटेल, आशीष केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें