फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दाना तूफान का असर: बादलों की आवाजाही के साथ हवाएं हुईं नम, बूंदाबांदी की भी संभावना

Fri, 25 Oct 2024 12:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में शुक्रवार थोड़ी देर की धूप के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम विज्ञानी इसे चक्रवात दाना का असर बता रहे हैं। नम हवाओं के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान दाना का असर दिखने लगा। नम हवाओं के चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही दिख रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही अनुमान लगा दिया था कि शुक्रवार को इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है। आज तेज हवा चलने के साथ ही बूंदाबांदी की भी संभावना है। मानसून के सीजन के 10 अक्तूबर को बीतने के बाद से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। ग्रामीण इलाकों में भोर में हल्का कोहरा दिख रहा  है।
विज्ञापन


बता दें कि अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार को सुबह इस तूफान के बंगाल के समुद्री तटों से टकराने की संभावना जताई जा रही थी। इस वजह से यहां भी शुक्रवार और शनिवार को बादलों की आवाजाही के साथ ही तेज हवाएं चल सकतीं हैं। बारिश की भी संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें