फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सूत्रीय मांगों के लिए गरजे छात्र, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में छात्र-छात्राओं को हॉस्टल न मिलने, मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन सहित कई समस्याओं को लेकर छात्र बुधवार को सेंट्रल ऑफिस पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर छात्रों ने कुलपति को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें साइबर लाइब्रेरी में सीटों की संख्या बढ़ाने, नई पुस्तकें मंगाए जाने, शिक्षकों के खाली पदों के भरे जाने सहित अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब दो बजे विश्वनाथ कुमार, नीतीश कुमार, गनपत राय, वच्छराज सिंह आदि के नेतृत्व में छात्र जैसे ही सेंट्रल ऑफिस पहुंचे, यहां सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका। इसको लेकर छात्रों और कर्मियों में नोकझोंक हुई। बहस के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय के साथ पांच छात्र कुलपति से वार्ता करने गए। बताया कि सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल नहीं मिल पाता है, लिहाजा उन्हें बाहर महंगे दाम पर किराए का कमरा लेकर रहना पड़ता है। ऐसे में जब तक हॉस्टल की व्यवस्था नहीं होती तब तक उन्हें डेलीगेसी भत्ता दिया जाए। इसके अलावा विकलांगों के लिए अलग सेल, शिक्षक-कर्मचारी और छात्रसंघ को बहाल करने, सभी संकायों में महिला शौचालय बनाने, नवीन महिला छात्रावास का आवंटन करने की मांग कुलपति के सामने रखी। छात्रों ने बताया कि कुलपति ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें