फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education: बीएचयू में एमए इन काशी स्टडी कोर्स चलाने की तैयारी, चार और कोर्स भी शुरू होंगे

Wed, 25 May 2022 11:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के छात्र काशी से जुड़े हर पहलुओं पर अब अध्ययन कर सकेंगे। सामाजिक विज्ञान संकाय एमए इन काशी स्टडी के साथ चार नए कोर्स चलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र काशी से जुड़े हर पहलुओं पर अब अध्ययन कर सकेंगे। सामाजिक विज्ञान संकाय एमए इन काशी स्टडी के साथ चार नए कोर्स चलाने की तैयारी कर रहा है। संकाय स्तर की समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। अब नियमानुसार विद्या परिषद और यहां से अनुमति मिलने के बाद कार्य परिषद के पास भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. अरविंद जोशी के निर्देशन में पांचों कोर्स की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इतिहास विभाग में कोर्स शुरू होने के बाद छात्राें को काशी में व्याप्त हेरिटेज, धर्म, इससे जुड़ी सभी जानकारियों के साथ ही भारतीय संस्कृति का सही ज्ञान मिल सकेगा।

नए कोर्स को तैयार करने के साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं। इन पांचों कोर्स में काशी, हेरिटेज मैनेजमेंट और धर्म भी शामिल हैं। एमए इन काशी स्टडी कोर्स में पुरातन के साथ ही आधुनिक इतिहास का भी छात्र अध्ययन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

बीएचयू कुलपति को कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट देगा विशिष्ट पुरा छात्र सम्मान

बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के कुलपति पद्मश्री प्रो. सुधीर कुमार जैन को कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पासाडेना, कैलिफोर्निया( अमेरिका) ने विशिष्ट पुरा छात्र सम्मान 2022 के लिए नामित किया है। संस्थान की ओर से हर वर्ष उनका चयन किया जाता है, जिनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर योगदान व उपलब्धियों से किसी क्षेत्र, समुदाय अथवा समाज में सकारात्मक बदलाव आए हों। 

प्रो. जैन ने भूकंप अभियांत्रिकी में इस संस्थान से वर्ष 1980 में स्नातकोत्तर तथा वर्ष 1983 में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में इंस्टीट्यूट ने उन्हें सफल विश्वविद्यालय प्रशासक तथा भूकंप सुरक्षा का एक्टिविस्ट बताया है। प्रो. जैन ने भूकंप से जीवन को बचाने के लिए अपने अनुसंधान, एडवोकेसी, इंजीनियरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने और इमारतों के लिए भूकंपीय कोड विकसित कर उल्लेखनीय योगदान दिया है। 
विज्ञापन

बीएचयू : 25 से 31 मई तक आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

बीएचयू में स्नातक में दाखिला लेने के लिए अगर किसी अभ्यर्थी के आवेदन में कोई गड़बड़ी है तो उसे 25 से 31 मई तक सुधार सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए बुधवार को करेक्शन विंडो खोलेगी।  बीएचयू में हर साल स्नातक में विभिन्न जगहों से ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

इस बार भी छह अप्रैल से शुरू होकर 22 मई तक चली आवेदन प्रक्रिया में बड़ी संख्या अभ्यर्थियों ने बीए, बीएससी, बीकॉम समेत स्नातक के अन्य पाठ्यक्रमों में आवेदन किया है। हर साल आवेदन के बाद किसी के फार्म में नाम, माता-पिता के नाम में गड़बड़ी हो जाती है। ऐसे में एनटीए ने करेक्शन विंडो खोलने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से फार्म में गड़बड़ी सुधार सकेंगे। इस बारे में विस्तृत जानकारी एनटीए क ी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें