फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू की व्यवस्था से रूबरू हुए शिक्षा मंत्री, प्रयासों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कोरोना काल मे बीएचयू में वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रभारी कुलपति से फोन के माध्यम से ही जायजा लेने के बाद उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने और इसके रोकथाम के लिए बीएचयू के प्रयासों के सराहना की। साथ ही विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े लोगों के निधन पर श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के फोन से बातचीत के बाद कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने संस्थान के निदेशक, संकाय प्रमुख सहित अन्य लोगों के साथ ऑनलाइन मीटिंग भी की। इसमें कोरोना काल की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए पठन-पाठन की गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई। कुलपति ने इस दौरान डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का संदेश भी लोगों के साथ साझा किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने विषम परिस्थितियों में भी महामारी से लड़ने इसके रोकथाम के लिए भी विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा है। मीटिंग में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने बीएचयू अस्पताल में कोरोना से निपटने की स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया। इस दौरान सदस्यों ने विश्वविद्यालय में पठन-पाठन, परीक्षा, मूल्यांकन के विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें