वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक 7649 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
स्नातक स्तर पर बीएससी एजी में दाखिले की मारामारी सबसे अधिक है। बीएससी एजी की 150 सीटों के लिए अभी तक 2357 आवेदन पत्र भरे गए हैं। एक सीट पर 15 अभ्यर्थियों ने दावा किया है। इसके बाद बीकॉम की 125 सीटों पर 974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीकॉम की एक सीट पर 8 अभ्यर्थियों ने दावा किया है। बीए की 430 सीटों पर 960, बीएससी मैथ की तीन सौ सीटों पर 1157, बायोलॉजी की तीन सौ सीटों पर 715 अभ्यर्थियों ने दावा पेश किया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि को पांच सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। 13 सितंबर से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रवेश परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को मास्क और सैनिटाइजर लेकर आना होगा। परिसर में भी अभ्यर्थियों को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा से पहले और बाद में सभी कमरों को सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
महाविद्यालय में आए आवेदनों की संख्या
स्नातक
बीए 960
बीएससी बॉयोलाजी 715
मैथ 1157
बीकॉम 974
बीएसी एजी 2357
स्नातकोत्तर
एमससी फिजिक्स 128
जूलॉजी 207
केमेस्ट्री 164
बाटनी 105
मैथ 135
एमएससी एजी 436
एमकॉम 128
सीटें
स्नातक
बीए 430
बीकाम 125
बीएससी गणित 300
बायोलॉजी 300
एग्रीकल्चर 150
स्नातकोत्तर
रसायन विज्ञान 20
भौतिक विज्ञान 20
जंतु विज्ञान 20
वनस्पति विज्ञान 20
गणित 40
वाणिज्य 35